{"_id":"6ac29dfc0422a200690b07c4","slug":"woman-beaten-for-dowry-fir-registered-against-mother-in-law-father-in-law-and-brother-in-law-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152725-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दहेज के लिए महिला को पीटा, सास, ससुर और देवर पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दहेज के लिए महिला को पीटा, सास, ससुर और देवर पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीट दिया। मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ससुर, सास और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता का आरोप है कि 17 सितंबर की रात उसके ससुर संजय गुप्ता, सास रेखा गुप्ता और देवर ने मायके से रुपये लाने और लखनऊ में स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री कराने व मकान बनवाकर देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ उसकी पीटा और मारने की धमकी दी। डर के मारे पीड़िता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर ही उसने दरवाजा खोला। पीड़िता ने ससुर पर अनुचित व आपत्तिजनक व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।
अगले दिन पीड़िता के मायके पक्ष व सामाजिक लोगों ने पहुंचकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान पति के लापता होने से अफरातफरी मच गई। बाद में वह पड़ोस की छत पर मिला। दोबारा विवाद होने पर पीड़िता पुलिस की मदद से थाने पहुंची और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।