{"_id":"6650d7cc1c33dc4af40a182d","slug":"the-heat-is-not-stopping-coolers-and-fans-fail-auraiya-news-c-211-1-aur1005-112533-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहीं थम रहा तपिश का जोर, कूलर-पंखे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहीं थम रहा तपिश का जोर, कूलर-पंखे फेल
विज्ञापन
औरैया। तेज धूप के कारण पड़ रही बेतहाशा गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों को न तो रात में और न ही दिन में सुकून मिल रहा है। लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को तापमान स्थिर रहा, लेकिन उमस होने के कारण पसीना बहाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
सुबह से ही उमस के साथ गर्मी देखने को मिली। घर में लगे पंखे, कूलर भी उमस के कारण ठंडक देने में फेल रहे। घर की दीवारें भी तपने लगीं। सुबह 11 बजे हालत यह रही कि जिन दुकानों पर धूप आती है उनके शटर गिर गए तो वहीं लोगों ने भी बाजारों की ओर जाना उचित नहीं समझा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे-वैसे गर्मी का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता गया। लू की वजह से भी लोग परेशान रहे।
बार-बार गला सूखने पर लोग पानी, शिकंजी आदि पीते दिखाई दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किए गए है। जबकि हवाएं औसतन छह से आठ किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिम-पूरब-पश्चिम दिशा में चलीं।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. अनंत कुमार ने बताया कि तापमान में अब फिलहाल गिरावट नहीं देखने को मिलेगी। गर्मी तेजी से बढ़ने के आसार है। बताया कि हल्के बादल छा सकते है लेकिन इसका तापमान और मौसम पर प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नौतपा आज से, 47 डिग्री जा सकता है तापमान
मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आज (25 मई) से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इन नौ दिनों में सबसे अधिक गर्मी देखने को मिलेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस कर पहुंचने का अनुमान है।