फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The head lashed out at the Jal Nigam for not repairing the dug up roads.

Auraiya News: खुदी सड़कें ठीक न कराने से जल निगम पर बरसे प्रधान

Fri, 16 Jan 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 16 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The head lashed out at the Jal Nigam for not repairing the dug up roads.
फोटो-34- क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि।संवाद
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रेशमा दोहरे की अध्यक्षता में हुई। इसमें विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने पाइप लाइन डालने को खोदी गईं सड़कें ठीक न कराने पर जल निगम के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय, आवास, बरात घर, सड़क, नाला व खड़ंजा निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी पंचायतों में विकास को प्राथमिकता दी गई है। सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे ने कहा कि ब्लॉक निधि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जो कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें सांसद निधि से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीओ डॉ. आदित्य कुमार तिवारी ने कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों में कमी नहीं छोड़ी गई है। बैठक में ग्राम प्रधानों ने जल निगम द्वारा गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को ठीक न कराए जाने पर नाराजगी जताई और शीघ्र मरम्मत की मांग की। एडीओ पंचायत संतोष तिवारी, एडीओ आईएसबी शिवशरण सिंह भदौरिया, ह्रदेश राजपूत, शिवानी गुप्ता, अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, बीईओ दाताराम,जल निगम के जेई रविकांत सहित ग्राम प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed