फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The gazette notification is missing from the DIET website, and a thousand teachers were unable to fill out the CTET form.

Auraiya News: डायट से गजट गायब, एक हजार शिक्षक नहीं भर सके सीटेट फॉर्म

Thu, 18 Dec 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The gazette notification is missing from the DIET website, and a thousand teachers were unable to fill out the CTET form.
अजीतमल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर विशिष्ट बीटीसी वर्ष 1999 बैच के शिक्षक अपना गजट देखने डायट पहुंचे। यहां पता चला कि गजट ही गायब है। इसकी पड़ताल की गई लेकिन गजट नहीं मिल सका। इससे करीब एक हजार शिक्षक सीटेट परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकेंगे। अब डायट प्रशासन ने प्रयागराज कार्यालय से संपर्क कर द्वितीय प्रतिलिपि के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन


बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेट व सीटेट परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षकों ने सीटेट के फाॅर्म भरना शुरू कर दिए थे। इसकी अंतिम तिथि 18 दिसंबर थी। सीटेट फॉर्म में प्राप्त अंकों का भरना अनिवार्य था। इसके लिए उक्त बैच के शिक्षकों को डायट से संपर्क करना पड़ा लेकिन डायट में गजट की तलाश की गई तो वह नहीं मिला। इससे लगभग एक हजार शिक्षक सीटेट का फाॅर्म नही भर सके हैं। इनमें लगभग 150 शिक्षक अजीतमल ब्लाॅक में ही तैनात हैं। डायट की इस लापरवाही से शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed