फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The foundation day will be celebrated with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनेगा स्थापना दिवस, समाजसेवी होंगे सम्मानित

Tue, 24 Dec 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
The foundation day will be celebrated with colorful programs
बैठक के दौरान विचार विमर्श करते संस्था के पदाधिकारी। - फोटो : AURAIYA
एक विचित्र पहल सेवा समिति की बैठक मंगलवार को एक स्कूल परिसर में हुई। इसमें संगठन के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया गया कि कार्यक्रम में समाजसेवियों को सम्मानित करने के साथ ही नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को फूलमती मंदिर के पीछ स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में संस्था के संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता ने बताया कि 29 दिसंबर को संगठन का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि के रूप हीरालाल खन्ना इंटर कॉलेज कानपुर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं वर्ष 1992 में राष्ट्रपति से सम्मानित 80 वर्षीय डॉ. राधाकांत पांडेय और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजय सिंह भारतीय अजीतमल, समाजसेवी प्रयाग सिंह परिहार व नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केके गुप्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलक इंटर कॉलेज औरैया के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीके शुक्ला करेंगे। बताया कि कार्यक्रम में संगठन द्वारा वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा, बच्चों द्वारा रंगारंग एवं योग के अद्भुत स्वरूप कार्यक्रम होंगे।
प्रमुख समाज सेवी संगठनों के संचालकों, संगठन में तन्मयता से कार्य करने वाले सदस्यों, महिला शाखा तुलसी व जूनियर शाखा अनमोल के सदस्यों का सम्मान व बैकुंठ रथ सेवा के नए सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

बैठक में कपिल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, आनंद गुप्ता (डाबर), सभासद पंकज मिश्रा, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, राजीव पोरवाल (रानू), अनुराग गुप्ता, भीमसेन सक्सेना, आदित्य पोरवाल, रोहन पुरवार, दीपक सोनी, अर्पित गुप्ता, रजत पुरवार, गोपाल गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, अभिषेक गोयल, अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed