{"_id":"69289428bd748e7cc10413c3","slug":"the-dream-of-self-employment-will-come-true-soon-others-will-be-given-employment-auraiya-news-c-211-1-aur1020-135122-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्वरोजगार का सपना साकार, जल्द दूसरों को देंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्वरोजगार का सपना साकार, जल्द दूसरों को देंगे रोजगार
विज्ञापन
औरैया। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही सीएम युवा स्वरोजगार योजना में चालू वित्तीय वर्ष में खासी गति दिख रही है। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के अनुसार अब तक 987 युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण का वितरण किया जा चुका है। मार्च तक करीब 500 और नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की तैयारी हैं।
राज्य सरकार की यह योजना बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। योजना के तहत पात्र युवाओं को बिना गारंटी पांच लाख रुपये तक बैंक ऋण, सब्सिडी का लाभ और व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। ऋण पर चार साल तक ब्याज नहीं लिया जाएगा। ऋण की गारंटी भी राज्य सरकार लेती है। योजना का उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। व्यापार, सर्विस सेक्टर, लघु उद्योग, विनिर्माण, मोबाइल रिपेयरिंग, कपड़ा व्यवसाय, स्टार्टअप आदि अनेक क्षेत्रों के लिए ऋण समेत अन्य सहायता प्रदान की जाती है।
युवाओं के जीवन में बड़ा बदलाव
योजना से लाभान्वित युवाओं ने बताया कि इस ऋण ने उन्हें नौकरी की तलाश से आगे बढ़कर अपना काम शुरू करने का आत्मविश्वास दिया है। कई लाभार्थी अब स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उत्पन्न कर रहे हैं। महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ रही है जिससे जिले में महिला उद्यमिता को नई गति मिली है।
विज्ञापन
इस वर्ष जिले को योजना में 1500 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य मिला है। अब तक करीब दो हजार आवेदनों में से 987 युवाओं को लगभग 49 करोड़ रुपये का ऋण वितरित कर दिया गया है। मार्च 2026 तक लाभार्थी चयन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल करने, आवेदन निस्तारण को तेज करने और युवाओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में विभाग लगातार सहायता कर रहा है। आवेदकों की समस्याएं दूर करने के लिए पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर है। कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
- दुर्गेश कुमार, जीएम, डीआईसी