{"_id":"78320dd8dfa9447efc800c3cd22ae38b","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-bike-rider-truck-collide-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर- बेला मार्ग पर शनिवार देर रात असेनी पावर हाउस के सामने तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीरास्था में कानपुर में उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई।
विज्ञापन
कर्नपुरा, शिकोहाबाद निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र सत्यभान दिबियापुर में नई बस्ती में रहने वाले अशोक कुमार के घर आया हुआ था। शनिवार रात वह अपने साले रवी कुमार पुत्र अशोक कुमार व मोनू पुत्र कालीचरन निवासीगण दिबियापुर के साथ दिबियापुर0 बेला मार्ग से होते हुए जा रहा था।
विज्ञापन
दिबियापुर कन्नौज मार्ग पर असेनी पावर हाउस के सामने कन्नौज से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक टक्करम़ार दी, जिससे तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
सुनील की हालत गंभीर देखते हुए उसे पहले जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे कानपुर भेज दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर परिजन शव को लेकर वापस दिबियापुर थाने आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए इटावा भेज दिया है।
थाने में मौजूद मृतक के पिता ने बताया कि सुनील की नई बस्ती के अशोक कुमार की बेटी गीता से शादी हुई थी। वह कल ही अपनी ससुराल बाइक से आया था, लेकिन देर रात उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। मृतक दिल्ली में नौकरी करता था। पिता सत्यभान की तहरीर पर ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।