फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The current landed in the pillar, the old man died

औरैयाः खंभे में उतरा करंट, वृद्ध की जान गई

Mon, 08 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the pillar, the old man died
धीरेंद्र सिंह फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरमूपुर निवासी एक वृद्ध की घर के बाहर लगे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बरमूपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (62) के घर के बाहर बिजली का खंभा लगा है। रविवार शाम लगभग चार बजे वह कुछ लेने के लिए घर से बाहर निकले। इसी दौरान घर के बाहर लगे खंभे में उनका हाथ लग गया। जिससे वह खंभे में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गए। वृद्ध को जमीन में गिरता देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और 50 शैया युक्त जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव अपने घर ले आए। उधर, अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची। भाई विक्रम सिंह तोमर ने देर शाम कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से भाई की मौत होने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांक की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed