फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The crowd gathered throughout the night to see Laxman-Parashuram leela.

फोटो-13:::: लक्ष्मण-परशुराम लीला देखने के लिए रात भर भीड़ जमी रही

Sun, 08 Oct 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The crowd gathered throughout the night to see Laxman-Parashuram leela.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। कस्बा के निकट ग्राम रुरुकला में एक दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान धनुष भंग लीला के बाद होने वाले लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। कलाकारों के बीच होने वाली नोकझोंक को देखने और सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ दूसरे दिन भोर तक जमी रही।
रुरुकला में आयोजित धनुष भंग लीला में राम के धनुष तोड़ते ही सीता ने राम के गले में वरमाला डाल दी। तभी तेज गर्जना करते हुए स्वयंवर परिसर में पहुंचे भगवान परशुराम को देख वहां मौजूद विभिन्न देशों के राजाओं की हालत खराब हो गई। परशुराम ने शिव धनुष को तोड़ने वाले को लेकर जैसे ही कठोर वचनों का प्रयोग किया। तभी वहां मौजूद लक्ष्मण ने उनके सामने आकर भैया राम के लिए कठोर बचन बोलने पर भगवान परशुराम का विरोध किया। जिस पर परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर आसपास क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे रामलीला प्रेमियों ने कलाकारों की ओर से किए जा रहे मंचन को सराहा। सुबह तक चली लीला को देखने के लिए भारी संख्या में श्रोताओं की भीड़ जमा रही। इस दौरान राम की भूमिका में चंदन तिवारी, लक्ष्मण रमाकांत त्रिपाठी, परशुराम रामजी शुक्ला, रावण मंगल सिंह व जनक का किरदार राम भरोसे ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक विकास शुक्ला, दुर्गेश पांडे, केवल कृष्ण शुक्ल, उमेश चंद्र शुक्ला, इंद्र कुमार शुक्ला, श्री प्रकाश शुक्ला, राम प्रकाश पोरवाल, नंदू पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article