{"_id":"6a1b2988e160427cab0e61cc","slug":"the-contractor-was-not-paid-and-the-road-was-left-incomplete-auraiya-news-c-211-1-aur1008-145752-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ठेकेदार का नहीं हुआ भुगतान, अधूरी छोड़ दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ठेकेदार का नहीं हुआ भुगतान, अधूरी छोड़ दी सड़क
Sat, 30 May 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 30 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-3- गिट्टी डालकर अधूरी छोड़ी गई सड़क। संवाद
रुरुगंज। ठेकेदार के काम का भुगतान न होने से अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदैया में दो माह पहले बन रही इंटरलॉकिंग सड़क को गिट्टी डालकर अधूरा छोड़ दिया गया।
अब ग्रामीणों को सड़क पर फैली गिट्टी पर पैदल निकलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गिट्टी डालने के बाद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
गांव चंदैया निवासी उमाशंकर, मुकेश कुमार व कमलेश कुमार ने बताया कि सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण बाइक और साइकिल सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले यदि इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा नहीं कराया गया तो स्थिति और खराब हो जाएगी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, ठेकेदार हरिओम राजपूत ने बताया कि कई जगहों की सड़कों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे निर्माण पूरा कराने की समस्या आ रही है। हालांकि जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
चंदैया गांव के अंदर इस 100 मीटर अधूरी पड़ी सड़क के चलते एक हजार की आबादी परेशान है। खास बात यह है कि इस 100 मीटर सड़क पर पहले से खडंजा पड़ा हुआ था। ऊबड़-खाबड़ हो जाने की वजह से यहां पर इंटरलॉकिंग बिछाने की तैयारी बनाई गई लेकिन भुगतान न होने की वजह से अब काम अधूरा पड़ा है।
-- --
अधूरी पड़ी सड़क की जानकारी की जाएगी। समस्या को दूर कराया जाएगा। सड़क निर्माण में लेटलतीफी नहीं होने दी जाएगी। -सतीश चंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी अछल्दा