फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The campaign runs only for the name, there is no solution to the problems

सिर्फ नाम के लिए चलता अभियान, समस्याओं का नहीं समधान

Wed, 02 Nov 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The campaign runs only for the name, there is no solution to the problems
औरैया। यातायात माह की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। नियमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, पर समाधान नहीं होता है। हालात यह है कि शहर में न तो ट्रैफिक सिग्नल हैं और न ही सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग। अवैध वाहन स्टैंड और अनाधिकृत वाहन पार्किंग भी जाम के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सिर्फ कागजी कार्रवाई करते हुए अभियान पूरा किया जा रहा है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और जागरुकता अभियान भी बेमकसद साबित होता है।
विज्ञापन

नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। ताकि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। यातायात माह आते जाते रहे, लेकिन, शहर में यातायात की व्यवस्था नहीं बदल सकी। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा सुभाष चौक, जेसीस चौराहा, दिबियापुर तिराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है। सुभाष रोड से लेकर दिबियापुर रोड पर वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। रोक के बाद भी इन मार्गों पर अवैध वाहन स्टैंड लगे हैं। कुछ चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग को दी गई जिम्मेदारियां नहीं निभाई जा रही है। इसकी बानगी खुद शहर के चौराहे व सड़कें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग उदासीन
शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए सड़क सुरक्षा की बैठकों में कई बार मुद्दे उठे। जिसमें सड़कों पर ब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग बनवाने, खराब सड़कें मरम्मत कराने, सिग्नल, संकेतांक लगाने के निर्देश नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए गए, लेकिन अफसरों ने इसे भी अनदेखा कर रखा है। शहर में कहीं पर भी इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। आड़े तिरछे वाहनों के चलने और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है और खतरा बना हुआ है।
सड़कों पर होने लगे पार्किंग
मुख्यमंत्री ने अवैध वाहन स्टैंड के साथ सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए दो माह पहले अफसरों ने अभियान चलाकर खूब ढिंढोरा पीटा, मगर हालात आज भी जस के तस हैं। जालौन चौराहा, देवकली चौराहा, जेसीस चौराहा, सत्तीतालाब, दिबियापुर रोड, सुभाष चौक पर अवैध तरह से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मी भी अनदेखी कर रहे हैं।

औरैया शहर व अजीतमल में कुछ चौराहों को चिंहित कराया जा रहा है। यहां पर सिग्नल लगाने के बाद जेब्रा क्रॅासिंग बनवाई जाएगी। यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए स्थानीय निकाय व अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा। - चारु निगम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed