फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the son of a former BSP MLA was found hanging from a noose

Auraiya News: फंदे से लटका मिला बसपा के पूर्व विधायक के बेटे का शव

Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The body of the son of a former BSP MLA was found hanging from a noose
फोटो 08 एयूआरपी 13 भीम रतन की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
अजीतमल (औरैया)। बसपा के पूर्व विधायक मोहर सिंह के 45 साल के बेटे का शव सोमवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजन फंदे से नीचे उतार कर उसे सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने जांच कर परिजनों से पूछताछ की। पिता के अनुसार बेटा 15 साल से मानसिक रूप से बीमार था। बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला नवीन नगर निवासी मोहर सिंह अंबाडी बसपा सरकार में साल 1996 में (तत्कालीन) अजीतमल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। वह अपनी पत्नी व बेटों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर पूरा परिवार घर की पहली मंजिल पर था। करीब 12 बजे बहू संध्या नीचे आई तो कमरे में पति भीमरतन अंबाडी (45) को पंखे से साड़ी के फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग नीचे उतर आए। उसे फंदे से उतार कर कस्बा स्थित सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने भीमरतन को मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के एक बेटी ईशा, एक बेटा आकाश है। जो घटना के समय छत पर थे।
पिता मोहर सिंह ने बताया कि बेटा करीब 15 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था। वह अक्सर पत्नी के साथ बाजार सब्जी खरीदने जाता था। घटना के बाद इस बात की चर्चा होती रही। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता उठाते थे बेटे का खर्चा
अजीतमल। पिता मोहर सिंह ने बताया कि बेटा करीब 15 साल से मानसिक रूप से बीमार था। उसका कानपुर के डॉ. महेंद्र से इलाज चल रहा था। बेटे की बेटी ईशा (20) व बेटा आकाश (18) स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

बेटे भीम के परिवार का खर्चा वही उठाते थे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में फंदे से लटक कर जान देने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed