{"_id":"7034d68c8f0cfe1ac6aca6c3343bf57e","slug":"the-bike-skidded-couple-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसली बाइक, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिसली बाइक, दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाइक से जा रहे दंपति राहगीर को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में घायल पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सिदुरिया गांव निवासी अरविंद कुमार अपनी पत्नी रचना को बाइक से लेकर सैफई परीक्षा दिलाने गया था। मंगलवार को वह प्रेक्टिकल दिलाकर वापस लौट रहा था।
बाबरपुर-फंफूद मार्ग पर बल्लापुर के निकट एक राहगीर पहलवान (50 वर्ष) निवासी नगला भोज को बचाने के प्रयास में दंपति बाइक से गिरकर घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अजीतमल में भर्ती कराया गया। अरविंद की हालत में सुधार न होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन