फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Runner Kajal becomes divisional champion

Auraiya News: धाविका काजल बनी मंडल चैंपियन

Sat, 17 Oct 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Runner Kajal becomes divisional champion
फोटो-03-मेडल दिखाती धावक काजल। संवाद
दिबियापुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में 13, 14 व 15 अक्तूबर को मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। जिसमें जनपद के सुंदर सिंह इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा काजल पुत्री अखिलेश शाक्य निवासी शंकरपुर ने बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन गोल्ड जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। काजल का प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

काजल शाक्य इससे पहले भी जिले से लेकर प्रादेशिक स्तर पर 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में कई मेडल जीतकर जनपद व गांव का नाम रोशन कर चुकी हैं। काजल शाक्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक, व्यायाम शिक्षक मोहित यादव, शिक्षक नरेंद्र यादव, गौरव यादव, अशोक चंदेल, दुर्गावती, साधना मौर्य, रजपाल सिंह, प्रधान प्रवीण शाक्य आदि लोगों ने बधाई दी। काजल शाक्य के पिता अखिलेश शाक्य ने बताया कि उनका लक्ष्य काजल शाक्य को देश के लिए ओलंपिक में दौड़ते हुए देखने का है। जिसके लिए उसका पूरा सहयोग और प्रयास करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed