{"_id":"6ad287be182fec9a540e6b5a","slug":"four-murder-accused-acquitted-due-to-lack-of-evidence-auraiya-news-c-211-1-akb1003-153400-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हादसों पर अंकुश लगाने को 27 जगह होंगे सुरक्षात्मक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हादसों पर अंकुश लगाने को 27 जगह होंगे सुरक्षात्मक कार्य
विज्ञापन
फोटो-01 भगत सिंह चौराहा यहां पर बननी है स्पीड टेबल। संवाद
औरैया। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से 27 स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन कार्यों को शासन से प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
इसके लिए करीब 88.66 लाख रुपये का बजट भी जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड टेबल बनवाए जाएंगे। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
शासन की ओर से 12 अक्तूबर को जारी आदेश के बाद जिले के चिह्नित स्थलों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इनमें जेसीज चौराहा, देवकली चौराहा, फफूंद तिराहा, औरैया-दिबियापुर बाईपास मार्ग और नहर पुलिया शामिल हैं। इसके अलावा ककोर बाजार, ककोर बंबा चौराहा, कंचौसी मोड़ और समाधानपुरवा के निकट स्थित तिराहे पर भी सुरक्षात्मक कार्य होंगे।
विज्ञापन
बिधूना क्षेत्र में लखनऊ-इटावा-बेला-याकूबपुर मार्ग (एसएच-40) पर पूर्वा फकीरे मोड़, वरकसी मोड़, बनाहट मोड़, पपरौल माइनर चौराहा, पपरौल आबाद भाग, पटना कैनाल चौराहा, जौहर मोड़ और सहायल मोड़ को चिह्नित किया गया है। वहीं, बाबरपुर-याकूबपुर वाया फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर त्रिवेदी गेस्ट हाउस, बाबरपुर तिराहा, वेद गेस्ट हाउस तिराहा, अटसू चौराहा, केशमपुर, फफूंद चौराहा और वसुंधरा चौराहा पर भी काम कराया जाएगा।
इसके अलावा भीखेपुर-जुहीखा और कंचौसी-मधवापुर-लहरापुर मार्ग पर भी सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि जिले में सड़क हादसों की आशंका कम करने के लिए कुल 27 स्थानों को सुरक्षात्मक कार्यों के लिए चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड टेबल का निर्माण कराया जाएगा। शासन से इसके लिए 88.66 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है। निर्धारित स्थानों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।