{"_id":"60dcb4fe8ebc3ebb491ff7f9","slug":"team-demolish-encroachment-auraiya-news-knp6374862124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, मचा हड़कंप
विज्ञापन
जेसीबी मशीन से सड़क किनारे पड़ी मौरम जब्त कर ट्रैक्टर में भरते नगर पंचायत कर्मचारी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। सड़क किनारे मौरंग-गिट्टी डालकर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया। कई व्यापारियों का माल जब्त कर लिया। इस दौरान विरोध करने पहुंचे कई दुकानदारों को हिरासत में भी लिया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है।
नगर के बेला रोड, दिबियापुर रोड, अछल्दा रोड, किशनी रोड, भरथना रोड के अलावा रठगांव, बंथरा बाजार आदि जगहों पर सड़क के किनारे मौरंग-गिट्टी डंप कर व्यापारी कब्जा किए हुए हैं। अवैध कब्जे के खिलाफ कई बार तहसील प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को चेतावनी भी दी गई, लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने 30 जून के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी।
अतिक्रमण के कारण हादसों के डर का मुद्दा उठाया था। इस पर एसडीएम बिधूना राशिद अली ने बुधवार को नगर पंचायत व पुलिस कर्मियों के साथ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे डंप मौरंग-गिट्टी जब्त कर ली।
विज्ञापन
कब्जेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसडीएम राशिद अली ने बताया कि सड़क किनारे मौरंग-गिट्टी डंप नहीं होने दी जाएगी। सड़क के किनारे मौरंग-गिटटी डालकर व्यापार करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया है। कब्जेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।