Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Outraged over the seniority list for promotion

Auraiya News: पदोन्नति की वरिष्ठता सूची पर आक्रोशित

Mon, 30 Nov 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Outraged over the seniority list for promotion
फोटो -02- तिलक नगर में वार्ता के दौरान जानकारी देते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन

- वरिष्ठता सूची में नाम कटने व तिथियों की गड़बड़ी पर भड़के शिक्षक
- , साक्ष्यों के साथ बीएसए को सौंपी आपत्तियां, आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पदोन्नति के लिए जारी अनंतिम वरिष्ठता सूची में नाम गायब होने और नियुक्ति तिथियों में त्रुटियों को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। रविवार को तिलक नगर में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे। शिक्षकों ने सूची में पारदर्शिता और सुधार की मांग करते हुए जिला बीएसए को अपनी आपत्तियां सौंपीं।



प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दुबे ने कहा कि वरिष्ठता सूची शिक्षकों के कॅरिअर और भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी। शिक्षकों के हित में सूची की खामियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए और छूटे हुए नाम जोड़े जाएं। चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते सुनवाई नहीं हुई तो शिक्षक आमरण अनशन करेंगे। बैठक में विमल दुबे सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन






ब्लॉक कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सविता ने साक्ष्यों सहित प्रार्थना पत्र देने के बावजूद सूची में नाम शामिल न होने पर आपत्ति दर्ज कराई। वे उच्च प्राथमिक विद्यालय कुल्हूपुर कम्पोजिट (1-8) में सहायक अध्यापक हैं। उनका मानव संपदा कोड 347760 और जन्मतिथि 10-06-1973 है। उनकी प्रथम नियुक्ति आदेश तिथि 14-12-1999 और कार्यभार ग्रहण तिथि 18-12-1999 है। पदोन्नति निर्गत तिथि 31-08-2006 तथा कार्यभार ग्रहण तिथि 18-09-2006 है। उन्होंने टीईटी उत्तीर्ण होने और वरिष्ठता निर्धारण तिथि का हवाला देते हुए सूची में नाम जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




नियुक्ति तिथि में सुधार की मांग

एक अन्य आपत्ति सूची के क्रमांक 54 पर दर्ज प्राथमिक विद्यालय गढ़िया बक्सीराम के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार से जुड़ी है। सूची में उनकी प्रथम नियुक्ति आदेश तिथि 13-12-1999 दिखाई गई है। शिक्षकों ने बताया कि यह वास्तविक तिथि 14-12-1999 है। शिक्षकों ने इस त्रुटि को भी तत्काल सुधारने की पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed