Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchnad Dam project stuck in files for six decades

Auraiya News: छह दशक से फाइलों में ही अटका पंचनद बांध प्रोजेक्ट

Sun, 29 Nov 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Panchnad Dam project stuck in files for six decades
फोटो-05-पंचनद बांध।संवाद
विज्ञापन

फोटो-06-पंचनद बांध का लगा बोर्ड।संवाद
11 हजार करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना, सर्वे और डीपीआर से आगे नहीं बढ़ी
हर चुनाव में उठता है मुद्दा, यमुना किनारे लगा बोर्ड बना लोगों की निराशा की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। यमुना नदी के किनारे ग्राम पंचायत सडरापुर में लगा पंचनद बांध का बोर्ड बीहड़ क्षेत्र के लोगों को छह दशक पुराने अधूरे सपने की याद दिला रहा है। वर्ष 1967 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देखी गई इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कई बार सर्वेक्षण, हवाई निरीक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की कवायद हुई, लेकिन बांध निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी। करीब 11 हजार करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना अब तक फाइलों में अटकी है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि इसे फिर मुद्दा बनाते हैं, लेकिन बाद में कोई प्रगति नजर नहीं आती।
अजीतमल तहसील क्षेत्र के बिजलपुर के निकट सडरापुर में यमुना तट पर पंचनद बांध का प्रस्तावित स्थल है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन सांसद रघुराज सिंह शाक्य के प्रयासों से बांध के सर्वे के लिए केंद्र सरकार से धनराशि मिली थी। इसके लिए जालौन के मऊरानीपुर डिवीजन को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। 2012 में तत्कालीन सांसद अशोक दोहरे के नेतृत्व में तत्कालीन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने पंचनद क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर बांध निर्माण की संभावनाएं तलाशी थीं। इसके बाद तत्कालीन सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने लोकसभा में पंचनद बांध का मुद्दा उठाया। भाजपा सरकार में परियोजना की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दिबियापुर स्थित जल निगम इकाई को सौंपी गई, लेकिन इसके बावजूद परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। बार-बार सर्वे और घोषणाओं के बाद भी निर्माण शुरू न होने से क्षेत्रीय लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सडरापुर निवासी पूर्व प्रधान पति एवं क्रय-विक्रय समिति के निदेशक अवधेश कुमार उर्फ छुन्ना दुबे का कहना है कि पंचनद बांध बनने से बीहड़ क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने के साथ बिजली, सड़क और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोग अब घोषणाओं और सर्वेक्षणों के बजाय परियोजना का निर्माण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।-111111111
बदलनी थी बीहड़ की तस्वीर
पूर्व में तैयार रूपरेखा के अनुसार सडरापुर से जालौन के पीतमपुर तक यमुना नदी पर करीब 125 मीटर ऊंचा बांध प्रस्तावित था। सडरापुर से बिजलपुर-सिखरना तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में इसका निर्माण होना था। योजना में बांध के चारों ओर रिंग रोड और तीन नहरें निकालने का प्रस्ताव था। इनके माध्यम से बुंदेलखंड, भिंड-ग्वालियर और औरैया समेत कानपुर देहात, घाटमपुर, बिंदकी, फतेहपुर और प्रयागराज के बीहड़ क्षेत्रों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। पहले तैयार योजना में 85 गांवों के विस्थापन की आशंका थी, लेकिन बाद में बांध का आकार छोटा रखने की बात कही गई थी।
पांच नदियों के जल का उपयोग

वर्ष 1967 में जसवंतपुर के मैदान में आयोजित जनसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए पंचनद बांध की परिकल्पना की थी। यमुना, चंबल, सिंध, क्वारी और पहुज पांच नदियों के जल का उपयोग कर क्षेत्र में सिंचाई और विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया था। करीब छह दशक बाद भी यह परिकल्पना साकार नहीं हो सकी है।

वर्जन
बांध के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जुलाई में ही भेज दिया गया था, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं आई है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के लिए भी कार्यवाही की गई है।-सियाराम, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed