{"_id":"66747b09ceb4450a9d082014","slug":"teachers-will-be-trained-to-educate-weak-students-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113539-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कमजोर छात्रों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कमजोर छात्रों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कमजोर छात्रों के लिए स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। वहीं उन्हें बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कमजोर छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने को लेकर कवायद शुरू की जा रही है। इसमें कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई में कमजोर छात्रों को चिन्हित कर उनके लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। छात्रों के चयन करने के लिए उसके पढ़ाई में कमजोर होने का कारण भी जाना जाएगा।
छात्र गैर हाजिर रहा या याददाश्त कमजोर है। सीखने की गति धीमी है। या फिर अन्य कोई कारण है। जिसे पहचान कर उस कमजोरी को दूर कर शिक्षा प्रदान की जाएगी। कक्षा नौ व 10 में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषय की कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के तहत यह योजना बनाई गई है। परिषद के निर्देशानुसार सभी विषयवार दो-दो एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) और प्रवक्ताओं को नामित कर सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए है। मंडलवार नामित प्रत्येक विषय के दो-दो मास्टर ट्रेनर को पांच-पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक जनपद के स्कूलों के शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण का विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए गए है। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण करने के निर्देश हैं। कमजोर छात्रों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
-एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक