{"_id":"5f19dd8d8ebc3e63e035bf09","slug":"teacher-auraiya-news-knp572890464","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात और शिक्षकों को जिला समिति कमेटी ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात और शिक्षकों को जिला समिति कमेटी ने थमाया नोटिस
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने का मामला सामने आ रहा है। 12 शिक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सात और शिक्षकों के फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है। एडीएम की ओर से विश्वविद्यालय से कराई गई जांच में मूल प्रमाण पत्र असत्यापित पाए गए हैं। इस पर बीएसए ने सभी सात शिक्षकों को नोटिस भेजकर 31 जुलाई को दोपहर दो बजे एडीएम दफ्तर में पहुंचकर स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिला समिति कमेटी की अध्यक्ष एडीएम रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई बैठक यह मुद्दा उठा था। बैठक में एडीएम ने राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से बीएड डिग्री प्राप्त करने वाले रितेश कुमार सहायक अध्यापक निवाजपुर ब्लॉक सहार, गोविंद सिंह भदौरिया सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर ब्लॉक अछल्दा, लाली सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नवीन नगर ब्लॉक अजीतमल, गौरव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर ब्लॉक एरवाकटरा, विनोद कुमार प्राथमिक विद्यालय गौतला ब्लॉक अछल्दा, राहुल सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय लहटौरिया ब्लॉक अछल्दा, आशुतोष दीक्षित सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मधवापुर सहार के बीएड की डिग्री के प्रमाण पत्रों की जांच विश्व विद्यालय से जांच कराने के निर्देश दिए थे।
विश्वविद्यालय की जांच में संबंधित शिक्षकों के प्रमाणपत्र असत्यापित पाए गए। इस पर एडीएम ने बीएसए को नोटिस देने के निर्देश दिए। बीएसए एसपी सिंह ने सभी सातों शिक्षकों को नोटिस देकर 31 जुलाई को दो बजे एडीएम कार्यालय में मूल अभिलेखों के साथ अपना स्पष्टीकरण देेने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि यदि शिक्षकों के जवाब संतोषजनक नहीं होंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।