{"_id":"6ab1779a35202a04950c65a2","slug":"tappebaaz-tricksters-spotted-on-cctv-as-far-as-etawah-no-leads-found-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152006-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इटावा तक सीसीटीवी में दिखे टप्पेबाज, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इटावा तक सीसीटीवी में दिखे टप्पेबाज, नहीं लगा सुराग
Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कुदरकोट (औरैया)। सराफा दुकान पर हुई टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने बदमाशों के भागने के रास्ते के दुकान से इटावा तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इटावा तक बाइक सवार दोनों बदमाश इटावा तक दिखाई दिए हैं। सोमवार को पुलिस की टीम फिरोजाबाद में फुटेज खंगाले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
गांव कुदरकोट निवासी व्यापारी समीर की गांव स्थित मुख्य बाजार में सराफा की दुकान टप्पेबाजों ने सोने की अंगूठियां पार कर दी थीं। घटना के खुलासे के लिए लगाई गई तीन टीमों की अभी तक की जांच में बदमाशों के इटावा की तरफ जाने की बात सामने आई है। पुलिस दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से लेकर इटावा, फिरोजाबाद तक फुटेज खंगाले हैं।
पुलिस टीम को अभी तक दोनों बाइक सवारों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस को एक फुटेज ऐसा मिला है, जिसमें जेवर पार करने वाले बदमाश का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इस फुटेज को आसपास जिले की पुलिस को पहचान के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है, जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।