फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students riding a bike were hit by a car, one dead and the other injured

Auraiya News: बाइक सवार छात्रों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Thu, 07 Mar 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students riding a bike were hit by a car, one dead and the other injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहायल। थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को सामने से गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुरुवार सुबह घर से बाइक से हाईस्कूल के छात्र हर्ष उर्फ जीतू पुत्र अशोक कुमार निवासी गपचरियापुर थाना सहार व ऋषभ पुत्र सतीश चंद्र सुखलालपुर परीक्षा देने दिबियापुर स्थित श्री प्रेमशिवानंद इंटर काॅलेज के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बेला-दिबियापुर मार्ग पर स्थित एकघरा पर पहुंची कि तभी सामने से गलत दिशा में तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें हर्ष की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र ऋषभ घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौका पाकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक अपने परिवार में इकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता मजदूरी करते हैं। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed