फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   School bus overturned while trying to avoid a cyclist; driver's license suspended.

Auraiya News: साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पलटी थी स्कूली बस, चालक का लाइसेंस निलंबित

Fri, 18 Sep 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
School bus overturned while trying to avoid a cyclist; driver's license suspended.
हादसे का शिकार हुई बस में लिखा चालक का अधूरा नंबर। संवाद
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के बम्नौटी मोड़ के पास बुधवार को बेकाबू होकर पलटी स्कूली बस के मामले में जांच के दौरान नया तथ्य सामने आया है। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि बस के ब्रेक फेल हो चुके थे और अचानक सामने आई साइकिल सवार युवती को बचाने के प्रयास में उसने जैसे ही गाड़ी को चौथे से तीसरे गियर में डाला तो बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई थी। एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने अभिभावक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


बेला के बरकसी मोड़ स्थित मवती बालक राम फाउंडेशन सौरभ एकेडमी की बस बुधवार को छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। बम्नौटी मोड़ के पास हुए इस हादसे में पालियुरा निवासी आरती व वंदना और खानपुर निवासी कक्षा छह की छात्रा प्राची (12) गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इनके अलावा तीन अन्य छात्रों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें परिजन इलाज के लिए ले गए थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एएसपी आलोक मिश्रा, सीओ पी पुनीत मिश्रा और एआरटीओ एनसी शर्मा ने मौके का मुआयना किया था। जांच में बस का प्रदूषण प्रमाणपत्र भी समाप्त पाया गया। पुलिस ने पने का पुरवा निवासी सुशील कुमार की तहरीर पर चालक राम विलास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस पर नहीं लिखे थे जरूरी नंबर, 458 वाहनों की होगी जांच

जांच के दौरान स्कूली बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। नियमानुसार बस पर चालक का नाम, पता, पुलिस व आपातकालीन स्वास्थ्य नंबर स्पष्ट लिखे होने चाहिए थे, लेकिन मौके पर ये अधूरे मिले। चालक के चरित्र सत्यापन को लेकर भी अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के 125 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही जिले के 458 स्कूली वाहनों की गहन जांच कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जिले के स्कूलों को नोटिस जारी कर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-एनसी शर्मा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed