फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students' attendance will be recorded on the portal

Auraiya News: पोर्टल पर दर्ज होगी विद्यार्थियों की हाजिरी

Thu, 04 Apr 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students' attendance will be recorded on the portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की दैनिक उपस्थिति अब हर रोज स्मार्ट फोन और टैबलेट के माध्यम से पोर्टल पर अंकित की जाएगी। सभी स्कूलों के अध्यापक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से नौ बजे तक बच्चों की उपस्थिति स्मार्ट फोन पर पर दर्ज करेंगे।
टाइम एंड मोशन स्टडी के तहत परिषदीय विद्यालयों में समय भी तय कर दिया गया है। यह व्यवस्था विद्यालयों में समय सुधारने के लिए किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि जनपद में अभी कोई शासनादेश नहीं आया हैै। जैसे की शासनादेश आएगा। उस पर आगे की कार्रवाई अमल की जाएगी। जिले में कुल 1265 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं।
विज्ञापन

इसमें करीब एक लाख दस हजार बच्चे पठन-पाठन करते हैं। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालय के पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति के साथ-साथ मिडे डे मील स्मार्टफोन और टैबलेट के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के छह जिलों में योजना संचालित की गई है। जिले में यह योजना अभी लागू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के लागू होने के चलते बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन होगी। वहीं बच्चों की शिक्षा की मॉनीटरिंग में इसके माध्यम से की जाएगी कि बच्चा कितने दिन स्कूल में उपस्थिति रहा है। इससे पूरे महीने का आकलन किया जा सके। विभागीय अधिकारी का कहना है कि अभी तक इस योजना के संचालन के बाबत कोई लिखित शासनादेश नहीं आया है, लेकिन जैसे ही शासनादेश आएगा, उसके तहत जनपद में इसका संचालन कराया जाएगा।
-------------
शिक्षक संगठन कर रहे विरोध
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की दैनिक उपस्थिति अब हर रोज स्मार्ट फोन और टैबलेट के माध्यम से हाजिरी का शिक्षक संगठन पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं कर रही है, ऊपर से आए दिन नए-नए नियम ला रही है। शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधा मिलनी चाहिए। कहा कि द्वितीय शनिवार को छुट्टी के साथ-साथ 17140 की मांग हमारी है, जो उसे पूरा किया जाए। सरकार के नियम का हम शिक्षक पुरजोर विरोध करते हैं, जब तक सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगी तब तक इसका हम विरोध करते रहेंगे।

------------
वर्जन
शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की दैनिक उपस्थिति स्मार्ट फोन के माध्यम का शासनादेश जारी हुआ है, लेकिन अभी तक औरैया जिले में नहीं आया है। जैसे ही शासनादेश आएगा, वैसे ही उस आदेश का पालन किया जाएगा।
- अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed