फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Strict on Daggamar vehicles, two buses seize 20 vehicles challan

डग्गामार वाहनों पर सख्ती, दो बसें सीज 20 वाहनों का चालान

Mon, 12 Sep 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Strict on Daggamar vehicles, two buses seize 20 vehicles challan
बिधूना। दिल्ली-बिधूना मार्ग पर बिना मानकों और कागजातों के फर्राटा भर रहीं बसों के खिलाफ यातायात पुलिस ने रविवार देर रात अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने दो बसों को सीज कर 20 वाहनों का चालान किया। इस दौरान ट्रैवल्स का संचालन कर रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा। बसें न मिलने और उन्हें खाली कराने से सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
परिवहन विभाग को प्रतिदिन लाखों रुपये का चूना लगाने वाली प्राइवेट बसें बिधूना से दिल्ली का सफर तय कर रही हैं। नियमों की अनदेखी को लेकर पहले भी परिवहन विभाग कार्रवाई कर चुका है, लेकिन संचालकों पर इसका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे हादसे और मानकों की अनदेखी किए जाने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार रात यातायात प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने भगत सिंह चौराहे पर कोतवाली प्रभारी जीवाराम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए निकली दो बसों के कागजात पूरे न मिलने पर सीज कर सवारियां उतारी गईं। सवारियों को अन्य वाहनों व रोडवेज से गंतव्य तक भेजा गया। वहीं 20 वाहनों को नियमों की अनदेखी करने पर चालान किया गया है। अभियान की सूचना पर कई वाहन चालक बसों को दूसरे रास्ते से लेकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed