फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sticks used to overtake car, report on 14

Auraiya News: कार ओवरटेक करने में चले लाठी डंडे, 14 पर रिपोर्ट

Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sticks used to overtake car, report on 14
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। कार को ओवरटेक करने के विवाद में कार चालक और बाइक सवार के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से दो नामजद समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


एक पक्ष के गांव अमौआहार निवासी राघवेंद्र सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह बाइक से गांव करियापुर जा रहा था। गांव हरीसिंह की मड़ैया के सामने एक कार तेज रफ्तार जा रही थी। कार में स्कूली बच्चे थे। कार तेज चलाने से मना करने पर चालक ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। चालक ने गांव से कुछ युवकों को बुलाया और मारपीट की।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने हरी सिंह की मैड़ाया निवासी कार चालक, अंकित एवं पांच अज्ञात समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, दूसरे पक्ष से सबसुख पुर्वा निवासी कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने भाई की कार से कुछ बच्चे लेकर लगभग दोपहर दो बजे सहायल रोड पर सहायल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हरी सिंह की मडैया के पास बाइक सवार ने ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। आगे एक और कार चलने के कारण साइड नहीं दे सका। इसपर गांव अमौआहार निवासी राजेश कुमार ने अपने दो साथियो के साथ कार के आगे बाइक लगा दी। लाठी डंडे से लैस गांव के चार लोगो को बुलाकर कार पर हमला बोल दिया। इससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नवोदय विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार के पुत्र कृष्णा के आंख में गम्भीर चोट आ गई।

पीडि़त की ओर से सात लोगों के खिलाफ मारपीट एवं तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed