फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Steep villagers strained from the waterfalls

जलभराव से तंग ग्रामीणों ने पुल पर लगाया जाम

Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
औैरैया
औैरैया Updated Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Steep villagers strained from the waterfalls
पुल पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश और पांडु नदी में अधिक पानी आ जाने से रायपुर ,लालपुर गांव में पानी भर गया। गांव की गलियां व स्कूल पानी से जलमग्न है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की मांग की। मगर कोई सुनवाई न होने पर आज ग्रामीणों ने हसेरन-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ व तहसीलदार पहुंचे और समझा जेसीबी मंगवाकर बंबा की पटरी काटकर पानी निकालने की व्यवस्था की तब ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन



बेला थाना क्षेत्र के गांव रायपुर, ,लालपुर, बराहार  गांव के पास से निकली पांडु नदी में अधिक पानी आ जाने व दो दिन से रूक रूक के हो रही वारिश से गांव  की गालियां व स्कूल परिसर जलमग्न है। घरों तक में पानी भरा है। बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है। वहीं ग्रामीणों ने  तहसील प्रशासन से पानी निलवाने की गुहार लगाई थी मगर पानी निकलवाने की कोई व्यावस्था ना होने पर आज ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिधूना-हसेरन मार्ग पर पांडु नदी पुल पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रेमनरायण प्रजापति,सीओ लालता प्रसाद शुक्ल व बेला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को समझाया। 
विज्ञापन


ग्रामीणो ने एक ना सुनी और एक ही बात पर अड़ गए कि पानी को अभी  निकलवाया जाए तो ही जाम खुलेगा नही तो जाम लगा रहेगा। जिस पर तहसीलदार व सीओ द्वारा जेसीबी मशीन को मंगवाकर बंबा की पटरी को कटवाकर  पानी निकवाने की व्यावस्था करवाई गई तब जाकर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद आवागमन शुरु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed