{"_id":"66d8b1d54622cbfcc0023484","slug":"state-general-secretary-handed-over-membership-certificate-to-the-district-head-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116168-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रदेश महामंत्री ने जिलाध्यक्ष को सौंपा सदस्यता प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रदेश महामंत्री ने जिलाध्यक्ष को सौंपा सदस्यता प्रमाण पत्र
विज्ञापन
औरैया। भाजपा जिला कार्यालय पर एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सदस्यता अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता को सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की। बताया कि यह अभियान ऑनलाइन व ऑफलाइन तीन चरणों में चलेगा। बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर वृहद सदस्यता व ठिलिया, रिक्शा चालक, मजदूर, व्यापारी, शिक्षकों को सदस्य बनाने का काम किया जाएगा।
प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य, सक्रिय सदस्यता के लिए 100 सदस्य, सभी जनप्रतिनिधियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। 11 से 17 सितंबर तक शक्ति केंद्र पर सदस्यता ग्रहण करने के लिए शक्ति केंद्र प्रभारी जाएंगे। विशेष महा संपर्क अभियान 11 से 17 सितंबर तक चलेगा। 25 से 30 सितंबर तक हर मंडल की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, अमर चंद्र राठौर, श्रीराम मिश्रा, श्रीकांत पाठक, चेयरमैन अनूप गुप्त, चेयरमैन राघव मिश्रा आदि रहे।