{"_id":"6557b52cc75e08b30b0c52c4","slug":"stand-personnel-accused-of-assault-and-robbery-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5340-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्टैंड कर्मियों पर मारपीट कर लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्टैंड कर्मियों पर मारपीट कर लूट का आरोप
Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
औरैया। हरियाणा से जालौन जा रहा एक ट्रक शुक्रवार सुबह जालौन चौराहे पर पहुंचा। यहां स्टैंड पर शुल्क वसूली कर रहे कुछ लोगों से ट्रक चालक की कहासुनी हो गई। ट्रक चालक का आरोप है कि शुल्क वसूली कर रहे लोगों ने उससे मारपीट कर जेब में पड़े 3600 रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला एटा थाना जैथरा पोस्ट कसेला गांव खेतूपरा निवासी ट्रक चालक सुधीर कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि चौराहे पर नगर पालिका परिषद की ओर से ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कुछ कर्मचारी वाहन स्टैंड को लेकर शुल्क वसूल रहे थे।
जिन्होंने रोकते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। लोगों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह उसकी जान बची। सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि ठेकेदारों को बुलाया गया है। मारपीट की क्या वजह रही, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।