फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Son and grandson are also suffering from fever at home.

Auraiya News: घर में बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में

Thu, 09 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Son and grandson are also suffering from fever at home.
फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद
फोटो-09एयूआरपी 02- बुखार से कराहती अलका देवी व बगल में बैठी बेटी रिचा। संवाद
विज्ञापन

फोटो-09एयूआरपी 03- बिस्तर पर लेटा मृतका मुन्नी देवी का बेटा विनीत। संवादऔरैया। सहायल गांव के जिस घर में बुखार से महिला की मौत हुई। उस घर में उसका बेटा व पोता भी बुखार की चपेट में है। दोनों को पिछले तीन चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। इनका गांव में ही एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। बुखार ने इस मोहल्ले के अन्य घरों में रहने वाले लोगों को भी चपेट में ले रखा है। गांव में फैले बुखार के पीछे गंदगी व जलभराव वजह बताई जा रही है।
सहायल गांव में बुखार से पीड़ित मुन्नी देवी (60) की बुधवार को मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम गांव पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार परिजन कर चुके थे। वहां पर चारपाई पर लेटे विनीत (32) मिले। बताया कि वो खुद भी पिछले चार दिन से बुखार से ग्रसित हैं। विनीत का बेटा सूर्बी (9) को भी बुखार आ रहा है। पिछले चार दिन से दोनों गांव में ही अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन अभी तक हालत में कोई सुधार नहीं है। इनके पड़ोसी श्याम किशोर के घर में भी पत्नी अलका (30), बेटी रिचा (13) व निशा (10) बुखार से ग्रसित मिले।
विज्ञापन

पड़ोस में ही रहने वाले संदीप बाथम (27) पुत्र रामचंद्र भी बिस्तर पर कराहते मिले। संदीप को भी दो दिन से बुखार आ रहा है। आगे बढ़े तो एक घर में जमीन पर बिस्तर लगाए रामकुमार (45) लेटे मिले जबकि उनके बगल में चारपाई पर उनकी भाभी लक्ष्मी देवी (45) भी बुखार से कराहती नजर आई। दोनों को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा है। इसके अलावा पड़ोस के मकान में मिंटा यादव की बेटी ज्योति (12) भी बुखार से ग्रसित मिली। थोड़ा आगे बढ़ने पर रामदत्त यादव के घर बेटा आलोक (20) व बेटी लाडो (14) बिस्तर पर बुखार में लेटी दिखीं। ज्यादातर मरीजों का शरीर तप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

फोटो-09एयूआरपी07- मोहल्ले में जलभराव के बीच फैली गंदगी। संवाद
फोटो-09एयूआरपी08- नालियों की जाती सफाई। संवाद
मोहल्ले में दिखी गंदगी और जलभराव
सहायल गांव में बुखार पांव पसारे है। जिस मोहल्ले में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पहुंची। वहां गंदगी व जलभराव दिखा। जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। नालियां बजबजाती मिलीं। हालांकि मौत की सूचना पर यहां सफाई कर्मी तेजी से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि बुखार की आफत आने पर गांव में सफाई शुरू कराई गई है। यदि पहले से ही सफाई होती तो बुखार न फैलता।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed