फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Show skill in auraiya Festival talent show amazing

औरैया महोत्सव के टैलेंट शो में दिखा हुनर का कमाल

Tue, 20 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Tue, 20 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Show skill in auraiya Festival talent show amazing

औरैया महोत्सव में सोमवार को टैलेंट शो प्रोग्राम में जिले के बच्चों ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। ग्रुप डांस विधा में मूकबधिर विकलांग बच्चे प्रथम, जूनियर वर्ग एकल नृत्य में आदित्य प्रथम, सीनियर वर्ग में तबस्सुम प्रथम विजेता घोषित की गई हैं।

विज्ञापन


निर्धारित समय के अनुसार औरैया महोत्सव में दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम बिधूना महेशचंद्र दुबे ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें जिले के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतिभाओं ने अपने हुनर से न केवल हजारों दर्शकों को पंडाल में बांधे रखा बल्कि उन्होंने अपने लिए तालियां भी बटोरी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित व बीएसए राजेश कुमार श्रीवास के संयोजकत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के ग्रुप डांस प्रतियोगिता में मूकबधिर विकलांग बच्चों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा गीत पर बेहतरीन प्रस्तुति कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा स्थान राजकीय कन्या इंटर कालेज दिबियापुर ने लोकगीत होरिया में उड़े रे गुलाल पर ग्रुप डांस कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं राम तेरी गंगा मैली गीत पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विशभंर सिंह भारतीय इंटर कालेज को तीसरा स्थान मिला।

जूनियर वर्ग एकल नृत्य प्रतियोगिता में बाल विकास शिक्षण संस्थान बाबरपुर ने अपनी प्रतिभा के झंडे लगा दिए। इस विधा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता इसी स्कू ल के छात्र/छात्राओं ने प्राप्त किए। प्रथम स्थान आदित्य कुमार, द्वितीय विकास कुमार व तृतीय स्थान पर शिवानी घोषित की गई।

सीनियर वर्ग एकल नृत्य प्रतियोगिता में सिटी मांटेश्वरी स्कूल खानपुर की तब्स्सुम ने मेरे सर पे दुपट्टा तेरे प्यार का हिंदी उर्दू गजल पर नृत्य करके पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बाल विकास संस्थान की कामिनी वर्मा रही व तीसरा स्थान शिवानी मिश्रा ने प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद महोत्सव में महिलाओं को आत्मनिर्भर व उनमें आत्म बल विकसित करने के लिए जूडो कराटे प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें ब्लैक वैल्टधारी शिवानी दुबे ने युवतियों को जूडो कराटे के दांव पेंच से परिचय कराया।


इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वर्मा, नायब तहसीलदार शमशेर खां, एक्सईएन जल निगम मो. ताहिर सहित जनपदीय अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed