फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shouting, Mundan and ashes were immersed in Auraiya and expressed anger

औरैया में श्राद्ध, मुंडन व अस्थियां विसर्जित कर जताया आक्रोश

Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shouting, Mundan and ashes were immersed in Auraiya and expressed anger
फोटो 35 - कांग्रेसियों ने किया मुंडन - फोटो : AURAIYA
फोटो 35 - कांग्रेसियों ने किया मुंडन
विज्ञापन

श्राद्ध, मुंडन व अस्थियां विसर्जित कर जताया आक्रोश
प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर कांग्रेसियों ने योगी सरकार की घोर निंदा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना (औरैया)। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हविलिया घाट सेंगुर नदी पर योगी सरकार का श्राद्ध एवं मुंडन व अस्थियां विसर्जित कर विरोध जताया गया।

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी औरैया जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि आज योगी सरकार के राम राज्य का वादा अपराध राज्य में बदल गया है। जहां देखो जिस जिले में देखो हत्या, अपहरण, लूट, दुष्कर्म व अन्य अपराध बड़े पैमाने पर सामने आ रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के ऊपर अपराध के मामलों में यूपी सबसे ऊपर है। दलितों पर अत्याचार के मामले में यूपी सबसे ऊपर है, आज हत्याओं के मामले में यूपी सबसे ऊपर है क्यो? गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। विक्रम जोशी ने एक आम नागरिक की तरह अपनी भांजी के साथ हुई छेडख़ानी की रिपोर्ट लिखाई थी। कानून के राज्य में उनको सुरक्षा मिलना चाहिए थी, जो नहीं मिली। यूपी में फैले जंगलराज्य ने उनकी जान ले ली। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की घोर निंदा करते हुए कहा विक्रम जोशी की हत्या हुए दो दिन भी नहीं बीते थे कि कानपुर में पुलिस के लचर रवैया के कारण एक और हत्या हो गई। कानपुर में संजीत यादव के अपहरण के बाद पुलिस ने अपहरण करने वालों को 30 लाख रूपया भी दिला दिया और संजीत की हत्या भी हो गयी। यूपी की जनता ने योगी सरकार से सवाल पूछे थे कि आखिर इतने बड़े-बड़े अपराधी किसके संरक्षण में कानून की गिरफ्त से बाहर रहते हैं। योगी जी अब बहुत हो गया आपकी सरकार का कांग्रेस पार्टी द्वारा श्राद्ध और मुंडन व अस्थियां विसर्जित का कार्यक्रम किया जा चुका है। अब आप सरकार चलाने लायक नहीं रह गये हो आपको तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में सिपाही लाल निषाद, अनिल शंखवार, विक्रम दिवाकर, रोहित दिवाकर, कमलेश निषाद, कौशल किशोर, मुन्नी लाल, विकास आदि लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed