{"_id":"62911cfa0a210c1b725b2023","slug":"short-circuit-caught-fire-in-grocery-shop-auraiya-news-knp699221880","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से परचून दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से परचून दुकान में लगी आग
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के बाबरपुर सब्जी मंडी के पास परचून की दुकान में गुरुवार रात शार्ट सर्किट से आग लगने पर 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
बाबरपुर सब्जी मंडी के पास रहने वाले मेवाराम गुप्ता का बेटा विनय गुप्ता घर के निचले हिस्से में परचून की दुकान किए है। गुरुवार रात 12 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कस्बे में गश्त कर रही पुलिस ने आग की लपटें उठती देख गृहस्वामी को खटखटाकर जानकारी दी।
पुलिस की सूचना पर घर में सो रहे गृहस्वामी व परिजन पड़ोसी से घर से होकर बाहर निकले। तब तक पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। दुकान मालिक विनय ने बताया कि आग से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।