फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shatabdi Express to stop at Phaphund will get a grand welcome

Auraiya News: फफूंद में रुकने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत होगा

Tue, 29 Aug 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express to stop at Phaphund will get a grand welcome
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर छह सितंबर को रुकने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के स्वागत की तैयारियों के लिए सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया की मौजूदगी में भाजपाइयों ने रणनीति बनाई।

नगर के एक गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि गेल, एनटीपीसी समेत जिले भर के लोगों की काफी समय से फफूंद में शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग थी। अब लखनऊ नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति मिल गई है। दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा, शिवसिंह भारतीय, कौशल राजपूत, चंद्रकांती मिश्रा, सुखलाल गुप्ता, नरेश पोरवाल आदि समेत काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


----
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा दिबियापुर बस अड्डा

बैठक में दिबियापुर में पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से बन रहे बस अड्डा को शुरू कराने के लिए भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने मांग की। इसपर सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को दिबियापुर बस अड्डा शुरू करा दिया जाएगा। यहां से कानपुर, आगरा, लखनऊ, मथुरा समेत अन्य कई प्रमुख स्थानों के लिए बसें शुरू कराई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन






केंद्रीय विद्यालय की अपनी इमारत बनवाने के लिए होंगे प्रयास

एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय में संचालन को लेकर चल रही बाधा समाप्त हो गई है। अब केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। यह आश्वासन सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मांग पर दिया। दरअसल भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एनटीपीसी में केंद्रीय विद्यालय की अपनी इमारत नहीं है। छोटी बिल्डिंग में विद्यालय संचालन होने से पठन पाठन में समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article