फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   service lane

लालपुर ओवर ब्रिज के सर्विस लाइन का कार्य हुआ शुरू

Sun, 23 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
service lane
अजीतमल (औरैया)। कस्बे को औरैया से जोड]ने वाले हाईवे पर स्थित लालपुर ओवर ब्रिज के एक साइड की सर्विस रोड बनने का काम रविवार से शुरू हो गया। यहां फिलहाल मिट्टी डालकर मशीन से समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे को औरैया से जोड़ने वाले हाईवे पर स्थित लालपुर ओवर ब्रिज के एक साइड की सर्विस रोड न बनने के कारण रोडवेज बसों के अतिरिक्त छोटे-बड़े वाहनों को अजीतमल पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था तथा विपरीत दिशा से आने से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटित होती थी। कस्बे में रोडवेज बसों को संचालन नहीं हो पा रहा था। इससे लोगों ने कस्बे के अंदर बसें आने की मांग को तेज कर दिया था। ुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा ने राजस्व अधिकारियों और हाईवे के अधिकारियों के साथ मिलकर अजीतमल क्षेत्र के लालपुर ओवर ब्रिज के नीचे बनने वाले रास्ते का निरीक्षण किया था। किसानों से बात कर उनके मिले मुआवजे वाली जमीन की नाप कराई थी। इसमें साढ़े पांच मीटर जमीन निकलकर सामने आई थी। जिस पर शीघ्र सड़क निर्माण करने के कड़े आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद हाईवे की कंपनी ओरिएंटल ने साढ़े पांच मीटर जगह पर पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी रामजीवन ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद निमार्णाधीन कम्पनी ने कार्य करना शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed