{"_id":"6acb34dbdfcff4ccc3090dc5","slug":"auraiya-farmer-jumps-into-pond-to-escape-sudden-attack-by-a-bull-drowns-in-deep-water-police-investigating-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: अचानक सांड ने किया हमला, बचने को तालाब में कूदा किसान, गहरे पानी में डूबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: अचानक सांड ने किया हमला, बचने को तालाब में कूदा किसान, गहरे पानी में डूबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 11 Oct 2026 12:34 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:34 PM IST
सार
Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुरवा भदौरिया गांव में शनिवार शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान की आवारा सांड के खदेड़ने पर गहरे तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा भदौरिया में शनिवार शाम खेत की रखवाली करने गए एक किसान की आवारा सांड के खदेड़ने में तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
गांव निवासी दीपू सिंह (40) उर्फ पुष्पेंद्र शनिवार शाम करीब सात बजे अपने खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड ने उन्हें खदेड़ लिया। सांड के हमले से जान बचाने के लिए भाग रहे दीपू सिंह पास के एक गहरे तालाब में जा गिरे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी अचानक हुई मौत से पत्नी रंजना बेसुध हैं। बेटे देवा और बेटी जागृति के सिर से पिता का साया उठ गया है। बुजुर्ग माता हेमलता भी बेटे की मौत के सदमे में हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।