फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seniors should guide junior colleagues

Auraiya News: जूनियर साथियों का मार्गदर्शन करें सीनियर

Thu, 14 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seniors should guide junior colleagues
फोटो-13एयूआरपी 04- एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं व स्टाफ को संबोधित करते प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर स
औरैया। समाधान पुरवा स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एंटी-रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य कैंपस को पूरी तरह से रैगिंग मुक्त बनाना और छात्रों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाना है।
विज्ञापन

इस मौके एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि सीनियर छात्र अपने जूनियरों का मार्गदर्शन करें। उन्होंने एमबीबीएस के छात्रों व स्टाफ से संवाद भी किया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह ने फैकल्टी के सदस्यों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं से एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन

एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने कहा कि वरिष्ठ छात्रों को जूनियर के मार्गदर्शक और सहयोगी के रूप में काम करना चाहिए। न कि डर या दबाव का माहौल बनाना चाहिए। उन्होंने समिति की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी शिकायत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन शर्मा ने रैगिंग को एक गंभीर अपराध बताया। इसके मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी।
अकादमिक डीन डॉ. मेधा दास ने रैगिंग की किसी भी घटना की सूचना हेल्पलाइन, ईमेल या शिकायत पेटी के माध्यम से देने की जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने रैगिंग मुक्त और सुरक्षित कैंपस के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed