फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scope of Reservation and Ticket Booking Counters to Expand; Survey Conducted

Auraiya News: आरक्षण व टिकट बुकिंग काउंटर का बढ़ेगा दायरा, किया सर्वे

Thu, 04 Jun 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scope of Reservation and Ticket Booking Counters to Expand; Survey Conducted
दिबियापुर। फफूंद स्टेशन परिसर पर स्थित आरक्षण केंद्र और टिकट बुकिंग काउंटर भवन को बड़ा करने के लिए रेलवे अधिकारियों ने भूमि का सर्वे किया है। वर्तमान में एक ही भवन में आरक्षण केंद्र, पूछताछ कार्यालय, टिकट घर और एटीवीएम मशीनें लगी हैं। इस कारण यहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है। इसके अतिरिक्त, आरक्षण केंद्र के पास चौथी लिफ्ट लगाने का भी प्रस्ताव है। कानपुर के मुख्य वाणिज्य अधिकारी ललित गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरक्षण केंद्र को और लंबा करने के लिए यह सर्वे किया गया है। फफूंद स्टेशन के वाणिज्य सुपरवाइजर रोहित कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के बाद उच्चाधिकारियों को विस्तार का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed