फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Scooter rider dies due to truck collision, villagers jammed half an hour

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, आधा घंटे लगाया ग्रामीणों ने जाम

Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies due to truck collision, villagers jammed half an hour
दिबियापुर (औरैया)। बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर नहर पुल के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से उसका सिर क्षतविक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को समझाबुझा कर आधा घंटे बाद जाम खत्म कराया। दुर्घटना में मृत मृत स्कूटी चालक असेनी की पूर्व प्रधान मिलन तिवारी की कार का ड्राइवर था।
विज्ञापन

उमरी निवासी भूपेंद्र उर्फ लल्ला शुक्ला (48) पुत्र स्व.जागेंद्र शुक्ला गांव असेनी की पूर्व प्रधान मिलन तिवारी की कार चलाते थे। गुरुवार को सुबह मिलन तिवारी के बेटे को उनकी स्कूटी से स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। नहर पुल के पास गुंजन टाकीज चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इससे भूपेंद्र का सिर क्षतविक्षत हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची दिबियापुर थाने की पुलिस ने शव को उठवाकर चिचौली स्थित शव विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व गांव वाले दिबियापुर थाने पहुंचे। वहां शव न देखकर आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने बिना परिजनों को बताए शव को शव विच्छेदन गृह भेजने पर आक्रोश जताया। इसके बाद शव को दोबारा घटनास्थल पर मंगाए जाने की मांग को लेकर बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला समेत सहायल प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह, फफूंद प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान तकरीबन आधा घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। मृतक भूपेंद्र उर्फ लल्ला शुक्ला की पत्नी मंजू देवी ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ऑटो बने भूपेंद्र के लिए काल
दिबियापुर। गुंजन चौराहे पर आड़े तिरछे खड़े ऑटो भूपेंद्र के लिए काल बन गए। इलाकाई लोगों के अनुसार गुंजन चौराहे पर रोज की तरह आज भी ऑटो आड़े तिरछे खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रक गुजरा। ट्रक के धीमे होने के कारण भूपेंद्र ने आगे निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक पीछे से ट्रक की टक्कर लगी और भूपेंद्र की मौत हो गई। भूपेंद्र अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। चार भाइयों में से तीन भाई ड्राइवरी करते रहे। भूपेंद्र के बड़े भाई महेंद्र की मौत भी 20 वर्ष पहले महेवा में सड़क दुर्घटना में हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार तीसरे नंबर के ज्ञानेंद्र भी ड्राइवर हैं। जबकि दूसरे नंबर के नरेंद्र रेडीमेड की दुकान पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed