फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   school

दीपों की रोशनी से जगमग हुआ प्राथमिक विद्यालय बरीपुर माफी

Wed, 30 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
school
औरैया। दीपावली पर दीयों की रोशनी से शहर से दूर प्राथमिक विद्यालय बरीपुर माफी भी जगमग रहा। जहां बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने दीपावली पर जमकर आतिशबाजी चलाई और दीपावली का जश्न मनाया। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में दीपावली का जश्न मनाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश में बताया गया था कि बेहतर सजावट पर पुरस्कार दिया जाएगा। जिसके चलते दीपावली पर शहर से दूर स्थित ग्राम बरीपुर माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय में दीपावली का जश्न धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

शिक्षक नवीन पोरवाल ने दीपावली की रात स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे पहले स्कूल को बिजली की रंग बिरंगी झालरो के साथ ही रंगोली भी सजाई। जो आकर्षण का केंद्र रहा। शिक्षिका ने बताया कि दीपावली की देर रात को स्कूल में स्कूल के बच्चों, उनके अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ दीपावली का जश्न मनाया गया। इस दौरान न केवल स्कूल में सजावट हुई, बल्कि विधिवत पूजन किया गया और आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों और बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बताया कि इस समारोह के दौरान गांव के कई लोग स्कूल परिसर में मौजूद रहे। जिन्होंने आतिशबाजी चलाते हुए दीपावली की खुशियों को बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed