{"_id":"6a3fdf19ca248407d0082302","slug":"samho-won-matches-by-defeating-ghasara-and-mukatpura-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1570076-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साम्हो ने घसारा और मुकटपुरा को हराकर जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साम्हो ने घसारा और मुकटपुरा को हराकर जीते मैच
Sat, 27 Jun 2026 08:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र के गांव नगला भगत में शनिवार को महारानी अवंतीबाई लोधी क्रिकेट क्लब की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें साम्हो की टीम ने घसारा व मुकटपुरा की टीमों को हराकर मैच जीत लिए।
पहला मुकाबला साम्हो व घसारा की टीम के बीच हुआ। साम्हो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 128 रन बनाकर 129 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घसारा की टीम 10 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस पर 39 रन से साम्हो ने मैच जीत लिया। साम्हो टीम के खिलाड़ी अनु को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मुकाबला साम्हो और मुकटपुरा टीम के बीच खेला गया। इसमें मुकटपुरा की टीम ने 10 ओवर में 88 रन बनाए। जवाब में उतरी साम्हो की टीम ने आठ ओवर में 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें साम्हो टीम के खिलाड़ी राहुल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।