फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   samekit school not started

25 करोड़ से बनए समेकित विद्यालय में पड़ा ताला

Mon, 20 Sep 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
samekit school not started
समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय हीरानगर के मुख्य गेट पर लटका ताला - फोटो : AURAIYA
कंचौसी (औरैया)। दिव्यांगों को शिक्षित करने के लिए क्षेत्र के हीरा नगर में 25 करोड़ से बना समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। जिम्मेदार स्टाफ की तैनाती के बाद संचालन की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगों को शिक्षित करने के लिए हीरानगर में विद्यालय को मंजूरी दी गई थी। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण की मंजूरी 2012 में मिली थी। चार साल पहले भवन बनकर तैयार हो गया। विद्यालय में 500 छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास, खेल का मैदान, शिक्षक आवास, क्लास रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

भवन के देखरेख की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी की है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद जिलाधिकारी समेत लखनऊ के अधिकारियों ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया और शिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन चार साल बाद भी विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शिक्षकों की तैनाती होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed