Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cold winds are blowing; children and the elderly should exercise caution.

Auraiya News: डोल रही सर्द हवा, बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी

Sat, 21 Nov 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cold winds are blowing; children and the elderly should exercise caution.
फोटो-29-मरीजों से जानकारी लेते डॉ. विकास मिश्रा। संवाद
विज्ञापन

- डॉक्टरों ने दी सलाह, गुनगुना पानी पीएं, खांसी, जुकाम और सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सुबह-शाम की सर्द हवाओं से अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस की दिक्कत के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें छोटे बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना की ओपीडी में कुल 208 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, खांसी, जुकाम, शरीर व घुटनों में दर्द तथा सांस लेने की परेशानी वाले मरीज शामिल थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मिश्रा ने बच्चों का परीक्षण किया। महिला अस्पताल में डॉ. मिलन टंडन ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने भी मरीजों को देखा। डॉक्टरों ने मौसम बदलाव के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। शुरुआत की सर्दी में लापरवाही से खांसी, जुकाम और सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बचाव के उपाय
डॉ. बीपी शाक्य ने छोटे बच्चों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी। उन्हें टोपी, मोजे और जूते जरूर पहनाएं। बच्चों को गुनगुना दूध और पानी पिलाना चाहिए। धूप में भी बच्चों के शरीर पर गर्म कपड़े होने चाहिए ताकि ठंडी हवा न लगे। यदि बच्चे को सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी या सीने में घरघराहट हो तो तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed