फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Safai karamcharis went on strike and closed the cleaning at Phaphund station.

Auraiya News: सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर फफूंद स्टेशन पर बंद की सफाई

Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis went on strike and closed the cleaning at Phaphund station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
रेलवे स्टेशन फफूंद पर ठेके पर तैनात स्वच्छता मित्र (सफाई कर्मियों) ने ठेकेदार पर रेलवे द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी न दिए जाने का आरोप लगाते हुए सफाई बंद कर दी। प्रमुख रेलवे स्टेशन पर सफाई न होने की सूचना पर ठेकेदार ने कानपुर से सफाई कर्मी बुलाकर लगभग पांच घंटे बाद सफाई कराई। रेल प्रशासन इस मामले में अपना पल्ला झाड़ता दिखाई दिया।

फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह सात बजे से शुरू होने वाली सफाई गुरुवार को शुरू नहीं हुई। इस पर ठेकेदार के सुपरवाइजर ने ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों से सफाई न होने का कारण पूछा। कर्मियों ने रेलवे द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी न मिलने तक काम बंद रखने की बात कह विरोध जताया। कर्मियों ने बताया कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर करीब 25 सफाई कर्मी चार वर्षों से काम कर रहे हैं। उन्हें ठेकेदार द्वारा केवल सात हजार रुपये महीने ही दिया जाता है। जब ठेकेदार से मजदूरी बढ़ाने के लिए कहा जाता है तो वह निकालने की चेतावनी देते हैं। साथ ही दोबारा नौकरी पर न रखने की धमकी देते हैं। इतने कम मासिक वेतन में वह घर खर्च नहीं चला पा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से कई घंटों तक रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई न होने की जानकारी होने पर रेल प्रशासन ने ठेकेदार को सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे कानपुर से पहुंचे सात सफाई कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच सफाई व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दिए जाने के लिए सभी ठेकेदारों को रेलवे के निर्देश हैं। अभी तक फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों ने न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने की कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article