{"_id":"6aa8533dfa5c146dcc0228dc","slug":"farmers-from-prayagraj-will-attend-a-90-day-beekeeping-training-program-auraiya-news-c-211-1-aur1006-151567-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रयागराज में मधुमक्खी पालन के 90 दिवसीय प्रशिक्षण में जाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रयागराज में मधुमक्खी पालन के 90 दिवसीय प्रशिक्षण में जाएंगे किसान
Tue, 15 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
ककोर। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग ने मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। विभाग की ओर से किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 16 सितंबर से 15 दिसंबर 2026 तक 90 दिवसीय प्रशिक्षण प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए कम लागत में अतिरिक्त आय का बेहतर साधन बन सकता है। मधुमक्खियों से शहद के उत्पादन के साथ फसलों में परागण की प्रक्रिया भी बेहतर होती है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि किसानों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीक, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग, मधुमक्खियों के पालन-पोषण और शहद उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशिक्षण के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण राजकीय उद्यान, प्रयागराज में आयोजित होगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इच्छुक किसान अधिक जानकारी और प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के संबंध में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।(संवाद)