{"_id":"6aa8534c6ef87df70009f0ae","slug":"drinking-water-crisis-due-to-power-cuts-chairman-submits-memorandum-to-se-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151563-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली कटौती से पेयजल संकट, चेयरमैन ने एसई को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली कटौती से पेयजल संकट, चेयरमैन ने एसई को सौंपा ज्ञापन
Tue, 15 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। नगर पंचायत फफूंद क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और फॉल्ट से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता और विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के अधिशासी अभियंता को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
सोमवार को विद्युत अधिकारियों को पत्र सौंपते हुए अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने बताया कि 11 सितंबर की रात 12 बजे से 12 सितंबर की रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वर्तमान में भी नगर में बहुत कम बिजली मिल रही है। हर पांच से दस मिनट में ट्रिपिंग और आए दिन फॉल्ट होने से समस्या और गंभीर हो गई है। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति न होने से पानी की टंकियां समय से नहीं भर पा रही हैं।
नगर पंचायत ने पेयजल आपूर्ति के लिए सुबह 5:30 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 5:30 बजे का समय निर्धारित किया है लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही बिजली कट जाने से ऊंचे मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने के साथ बार-बार ट्रिपिंग, फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या दूर कराने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने उन्हें समुचित बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया।