फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   RRC center converted into a cattle fodder storage center.

Auraiya News: आरआरसी सेंटर बना पशु चारा भंडारण केंद्र

Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
RRC center converted into a cattle fodder storage center.
फोटो-4- बेलपुर बेला के आरआरसी सेंटर में भरा मवे​शियों का चारा।संवाद
बिधूना। ग्राम पंचायत बेलपुर, बेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाए गए आरआरसी सेंटर का हाल-बेहाल है। यहां एकत्रित कूड़े का निस्तारण तो नहीं होता लेकिन अब यह पशुओं का चारा भंडारण केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

शनिवार को हुई पड़ताल के दौरान आरआरसी सेंटर के मुख्य द्वार पर करबी (पशु चारा) के गट्ठर लगे मिले। अंदर पूरे भवन में मशीन से कटी हुई मक्का का चारा भरा पड़ा था। केंद्र में एकत्रित कूड़ा या उसके निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि आरआरसी सेंटर की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की है लेकिन दोनों की उदासीनता के कारण सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, ताजपुर व मुड़याई पंचायत में बने आरआरसी सेंंटर बंद मिले। इस संबंध में बीडीओ रामदुलार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। यदि आरआरसी सेंटर में (चारा) करबी रखी गई है तो संबंधित सचिव को तत्काल निर्देश देकर उसे खाली कराया जाएगा और केंद्र को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed