फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   RPF team active to stop chainpulling in trains at night time

रात के समय ट्रेनों में चेनपुलिंग रोकने के लिए आरपीएफ की टीम सक्रिय

Fri, 01 Nov 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
RPF team active to stop chainpulling in trains at night time
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अब रात में ट्रेनों में चेनपुलिंग रोकने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों के बीच भी रेलवे पुलिस ने सक्रियता शुरू की है। गुरुवार रात विभिन्न रेलवे स्टेशनों के मध्य चेनपुलिंग करने वाले तीन व्यक्तियों को आरपीएफ ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार कुछ दिनों से चेनपुलिंग की घटनाओं में तेजी आई है। इसे रोकने को उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश हैं। आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर चेनपुलिंग पर रोक के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के बीच भी रेलवे पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। गुरुवार रात चेनपुलिंग कर उतरे तीनों यात्रियों पर रेलवे एक्ट की धारा में कार्रवाई की गई है। बताया कि गुरुवार रात अछल्दा और साम्हो, पाता और फफूंद एवं रूरा और मैथा के बीच 12554 वैशाली एक्सप्रेस, 04042 स्पेशल एवं 12259 शिवगंगा एक्सप्रेस में चेनपुलिंग हुई। रेल प्रशासन की सूचना पर रघुराज सिंह निवासी भरथना, संतोष कुमार निवासी औरैया, बालक निवासी रूरा को आरपीएफ ने पकड़ लिया। तीनों ट्रेनें चेन पुलिंग के कारण लगभग 2 से 5 मिनट विलंबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed