फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retiring room facility not available even after five months

औरैयाः पांच माह बाद भी रिटायरिंग रूम की नहीं मिली सुविधा

Mon, 08 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Retiring room facility not available even after five months
रेलवे स्टेशन फफूंद के प्लेटफार्म एक पर रिटायरिंग रूम में पड़ा ताला - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद पर मार्च में महाप्रबंधक के निरीक्षण से पहले तैयार हुआ रिटायरिंग रूम (शयन गृह) की सुविधा आम यात्रियों को अभी तक नहीं मिल पा रही है। रात की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को रिटायरिंग रूम की कमी खलती है।
विज्ञापन

इटावा और कानपुर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित फफूंद में आदर्श एवं ए क्लास रेलवे स्टेशन है। मार्च में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण के मद्देनजर यहां पर जोरदार तैयारियां हुईं थीं। इन्हीं तैयारियों में रेलवे स्टेशन फफूंद के प्लेटफार्म संख्या एक पर डबल बेड रिटायरिंग रूम तैयार हुआ था। ऐसे यात्री जिन्हें देर रात में ट्रेन पकड़नी होती है। उनके लिए रिटायरिंग रूम की सुविधा सबसे अधिक मुफीद साबित होती है।
विज्ञापन

रात के वक्त रूम में पड़े बेडों पर आराम कर सकते हैं और ट्रेन का समय होने पर आराम से ट्रेन भी पकड़ सकते हैं। लेकिन बनकर तैयार होने के पांच माह बाद भी रिटायरिंग रूम की सुविधा आम यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। रेलवे स्टेशन फफूंद के कर्मियों के अनुसार, अभी तक उपकरण न आने से सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। जैसे ही उपकरण आते हैं सुविधा शुरू हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा रेल यात्री कम से एक घंटे एवं अधिकतम 48 घंटे के लिए ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक सुविधा रात की ट्रेनों के यात्रियों को
रिटायरिंग रूम सुविधा शुरू होने का लाभ फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात में रुकने वाली ट्रेनों के यात्रियों को सबसे अधिक मिलेगा। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात के वक्त अवध एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस ट्रेनें रुकतीं हैं। इन ट्रेनों से जिले के साथ-साथ आसपास जिलों उरई एवं कन्नौज के भी यात्री अपनी यात्रा शुरू करते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि फफूंद रेलवे स्टेशन दिल्ली हावड़ा मुख्य रेल मार्ग का प्रमुख रेलवे स्टेशन है।

31 जुलाई से आनलाइन बुकिंग हो चुकी शुरू
फफूंद रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 31 जुलाई से शुरू हो गई है। ऑफलाइन बुकिंग के लिए प्रक्रिया चल रही है। फफूंद रेलवे स्टेशन पर कुछ सिस्टम उपलब्ध कराए जाने हैं, सिस्टम पहुंचते ही सुविधा ऑफलाइन भी मिलने लगेगी। -अमित सिंह, पीआरओ उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed