फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Responsibility for the operation of the district in the trust of a single surgeon

एक ही सर्जन के भरोसे 13 दिन निशुल्क ऑपरेशन की जिम्मेदारी

Thu, 03 Nov 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for the operation of the district in the trust of a single surgeon
औरैया। जिले में सीएचसी स्तर पर डॉक्टरों की कमी है। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (फाइलेरिया उन्मूलन) के तहत 13 दिन हाइड्रोसील मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाना है। इसके लिए विभाग ने सिर्फ एक ही डॉक्टर को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

जिले में इस साल 475 हाइड्रोसील के मरीज चिहिन्त किए गए हैं। वहीं, आशा और एएनएम भी सात नवंबर से 19 नवंबर तक लगने वाले ऑपरेशन शिविर के बारे में लोगों को जानकारी देंगी। यह निशुल्क ऑपरेशन शिविर 13 दिन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर की शुरुआत ब्लॉक बिधूना से होगी। यहां ऑपरेशन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के शल्य चिकित्सक डॉ. कृष्ण गोपाल दुबे को नामित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण गोपाल दुबे ही सभी जगह आयोजित होने वाले शिविर में ऑपरेशन करेंगे। अपील है कि शिविर में संबंधित रोग के मरीज आकर ऑपरेशन करा सकते है। डिप्टी सीएमओ व संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज ने बताया कि मई व जून माह में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर अभियान चलाया गया था, जिसमें 475 हाइड्रोसील के मरीज चिन्हित किए गए थे। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन लगेगा सीएचसी में शिविर
बिधूना में सात नवंबर,
सहार में 11 नवंबर,
दिबियापुर में 14 नवंबर
अछल्दा में 16 नवंबर
अजीतमल में 18 नवंबर
ऐरवाकटरा में 19 नवंबर
अयाना में 19 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed